अब इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने उठाई आवाज, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, योगी पर साधा निशाना

न्याय या सियासत?  अब इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने उठाई आवाज, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, योगी पर साधा निशाना
हाईलाइट
  • लखीमपुर खीरी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पीएम को लिखा पत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुनानक जयंती के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया, जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस फैसले की सराहना की। लेकिन, पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना भी साधा। अब प्रियंका गांधी ने लखीमपुर मामले को लेकर पीएम मोदी को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने लखीमपुर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

प्रियंका ने कहा कि,"पीएम मोदी को लखनऊ में डीजीपी और आईजी के सम्मेलन में शामिल नहीं होना चाहिए। मैंने उन्हें उसी पर लिखा है। अगर उन्हें वास्तव में किसानों की चिंता है, तो उन्हें गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के साथ मंच साझा नहीं करना चाहिए, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी है।"

प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि,"उन्हें चुनाव में हार दिखने लगा तो, देश की सच्चाई समझ आने लगी कि, ये देश किसानों ने बनाया है और ये देश किसानों का ही है। किसान ही यहां के रखवाले है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि,

प्रियंका गांधी वाड्रा ट्वीटर पर पीएम को लिखा हुआ खत साझा करते हुए लिखा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होईये, उनको बर्खास्त कीजिये। प्रधानमंत्री जी को मेरा पत्र।" 

 

Created On :   20 Nov 2021 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story