झारखंड में सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा

Prize announced on seven Naxalites in Jharkhand
झारखंड में सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा
झारखंड में सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा
हाईलाइट
  • झारखंड में सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा

रांची, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सात माओवादी गुरिल्लाओं पर 2 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के पुरस्कारों की घोषणा की।

पुलिस मुख्यालय के एक बयान में पीएलएफआई प्रमुख दिनेश गोप सहित रांची, खुटी, गुमला, सिमडेगा, और चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) जिलों में वांछित इन नक्सलियों की तस्वीरें भी जारी की गईं।

अन्य माओवादी गुरिल्ला, जिन पर पुरस्कारों की घोषणा की गई है, वे हैं जीदन गुडिया और तिलकेश्वर गोप (प्रत्येक 10 लाख रुपये), अवधेश कुमार जायसवाल उर्फ अबोध कुमार जायसवाल उर्फ चुआ, अजय पुर्ति, शनीशरण पूर्ति और मंगरा लुगुन (प्रत्येक पर 2 लाख रुपये)।

पुलिस ने उन पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए, जिनसे इन नक्सलियों या उनकी संपत्तियों की जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

राज्य के 24 में से 18 जिलों में माओवादी सक्रिय हैं।

एमएनएस/एएनएम

Created On :   4 Dec 2020 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story