पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख बनें सुब्रह्मण्यम

Puducherry Congress chief becomes Subrahmanyam
पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख बनें सुब्रह्मण्यम
पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख बनें सुब्रह्मण्यम
हाईलाइट
  • पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख बनें सुब्रह्मण्यम

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को ए. वी. सुब्रह्मण्यम को पुडुचेरी कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। सुब्रह्मण्यम ने ए. नमस्सिवम की जगह ली है।

पुडुचेरी में तमिलनाडु के साथ ही अगले साल अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार है और वी. नारायणसामी मुख्यमंत्री हैं।

सुब्रह्मण्यम मछुआरा समुदाय से हैं और वह 2000-2001 के बीच स्पीकर भी रहे हैं। वह 2001 में कुछ महीनों के लिए शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

कांग्रेस अभी तक मध्य प्रदेश और राजस्थान में राज्य प्रमुखों पर फैसला नहीं कर पाई है।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का भी पद संभाल रहे हैं।

राजस्थान में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं और गहलोत के खेमे के नेता इस पद के लिए दिल्ली में पार्टी नेतृत्व की पैरवी करते भी नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में बालासाहेब थोरात राज्य में राजस्व मंत्री बन गए हैं और राज्य कांग्रेस प्रमुख का पद अभी तक भरा नहीं गया है।

उत्तराखंड कांग्रेस में भी विवाद देखने को मिल रहा है। वहां विधायक हरीश धामी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ बगावत कर दी है और उनका दावा है कि उन्हें कई विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्य के नेता परिवर्तन चाहते हैं और उन्होंने इस स्थिति से हाईकमान को भी अवगत कराया है।

Created On :   4 March 2020 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story