रेडियो जॉकी की सड़क दुर्घटना में मौत

Radio Mirchi RJ Tania Khanna dies after car falls in open drain in Noida
रेडियो जॉकी की सड़क दुर्घटना में मौत
रेडियो जॉकी की सड़क दुर्घटना में मौत

डिजिटल डेस्क, नोएडा। बुधवार को एक सड़क हादसे में रेडियो जॉकी की मौत हो गई। लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना उत्तरप्रदेश के नोएडा की है. बताया जा रहा है की रेडियो मिर्ची में रेडियो जॉकी के रूप में कार्यरत 26 वर्षीया तानिया खन्ना की वरना गाड़ी अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ यह घटना देर रात 2 बजे की है, गाड़ी के रफ्तार में होने के कारण तानिया ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नाले में जा गिरी। 

गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया, जहां तानिया खन्ना घायल अवस्था में मिलीं। घायल तानिया को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना से मौत का केस दर्ज कर मौत का कारण पता लगाने की जांच शुरू कर दी है। 

 

 

Created On :   2 May 2018 6:04 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story