राफेल डील: दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने घेरा पीएम हाउस

Rafael Deal: Youth Congress will encircle PM house today
राफेल डील: दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने घेरा पीएम हाउस
राफेल डील: दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने घेरा पीएम हाउस
हाईलाइट
  • आज यूथ कांग्रेस करेगी पीएम हाउस का घेराव।
  • एनडीए सरकार ने प्रत्येक विमान का सौदा करीब 20 प्रतिशत कम कीमत पर किया- जेटली
  • राहुल गांधी ने राफेल डील को ग्रेट राफेल रॉबरी बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर तीखे हमले बोल रहे हैं, फिर चाहे वो किसी चुनावी सभा में हो या अपने ट्विटर हैंडल पर। वहीं गुरुवार को राफेल डील मामले का विरोध करते हुए, यूथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली में पीएम हाउस का घेराव कर नारेबाजी कर रहे हैं। सत्ता पक्ष की तरफ से बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। वहीं उद्योगपति अनिल अंबानी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि "सच्चाई की जीत होगी।"

राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने राफेल डील को ग्रेट राफेल रॉबरी बताया, उन्होने कहा कि जेटली जी देश का ध्यान वापस राफेल डील की तरफ लाने के लिए धन्यवाद। उन्होने आगे कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के बारे में क्या ख्याल है? आपके सबसे बड़े नेता अपने दोस्त को बचा रहे हैं, इसलिए ये आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आप 24 घंटे में जांच करें और बताएं, हम इंतज़ार कर रहे हैं।""


क्या बोले जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि UPA की 2007 की डील की तुलना में मौजूदा एनडीए सरकार ने प्रत्येक विमान का सौदा करीब 20 प्रतिशत कम कीमत पर किया है। जेटली ने कहा कि डील का हर एक विमान फुली लोडेड है और यह डील दोनों सरकारों के बीच की गई है, कोई भी बिचौलिया इसमें शामिल नहीं है।

 

 

 

 

Created On :   30 Aug 2018 3:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story