राहुल का BJP पर बड़ा हमला, संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Rahul Gandhi says constitution of the country is under threat
राहुल का BJP पर बड़ा हमला, संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप
राहुल का BJP पर बड़ा हमला, संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप

 

 

 

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस आज अपना 133वां स्थापना दिवस मना रही है। देश भर में कांग्रेस कार्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी ने आज पहली बार कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचकर झंडा फहराया। यहां पर उन्होंने सलामी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला, राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी संविधान को नुकसान पहुंचा रही है।

 

 

 

 

 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये हम सब का दायित्व है कि संविधान की रक्षा करें। BJP झूठ को राजनीतिक अस्त्र बना कर राजनीति करती है। हम हार सकते हैं लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ सकते।

 

 

 

लंबे समय बाद नया अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी को 19 सालों बाद नया पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के तौर पर मिला है। अब तक ये जिम्मेदारी सोनिया गांधी संभाल रही थी। 1998 से पार्टी की कमान सोनिया गांधी के हाथों में थी। कांग्रेस पार्टी के इतिहास में किसी अध्यक्ष का सबसे लंबा कार्यकाल सोनिया गांधी का ही रहा। हाल ही में सोनिया गांधी ने रिटायरमेंट ले लिया जिसके बाद उनके बेट राहुल गांधी को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

ऐसा रहा है पार्टी का इतिहास

कांग्रेस का इतिहास देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है। इसका गठन साल 1885 में हुआ जिसका श्रेय एलन ऑक्टेवियन ह्यूम को जाता है। उन्हीं की अगुआई में बॉम्बे में पार्टी की पहली बैठक हुई थी। व्योमेश चंद्र बनर्जी इसके पहले अध्यक्ष बने। शुरुआती वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने ब्रिटिश सरकार के साथ मिल कर भारत की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की लेकिन 1905 में बंगाल के विभाजन के बाद पार्टी का रुख़ कड़ा हुआ और अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ आंदोलन शुरु हए। इसी बीच महात्मा गाँधी भारत लौटे और उन्होंने ख़िलाफ़त आंदोलन शुरु किया।

साल 1929 में ऐतिहासिक लाहौर सम्मेलन में जवाहर लाल नेहरू ने पूर्ण स्वराज का नारा दिया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस सबसे मज़बूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी। महात्मा गाँधी की हत्या और सरदार पटेल के निधन के बाद जवाहरलाल नेहरु के करिश्माई नेतृत्व में पार्टी ने पहले संसदीय चुनावों में शानदार सफलता पाई और ये सिलसिला 1967 तक लगातार चलता रहा। पहले प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरू ने धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक समाजवाद और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को सरकार का मुख्य आधार बनाया जो कांग्रेस पार्टी की पहचान बनी।

 

हेगड़े के बयान पर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस सांसदों ने संसद में प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस सांसदों ने विरोध दर्ज कराया।

Created On :   28 Dec 2017 11:02 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story