वसुंधरा सरकार के अध्यादेश पर राहुल का तंज- मैडम ये 2017 है, 1817 नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान सरकार के नए अध्यादेश को लेकर सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि मैडम यह 2017 है, 1817 नहीं। गौरतलब है कि वसुंधरा सरकार ने हाल ही में एक अध्यादेश जारी किया है, जिसके अनुसार किसी भी लोकसेवक, जज या मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की परमिशन लेना अनिवार्य होगा। बिना इजाजत के इन पर कोई कार्रवाई संभव नहीं होगी। वसुंधरा सरकार के इस अध्यादेश के बाद ट्वीटर पर भी जमकर वसुंधरा राजे की खिंचाई हो रही है। ट्वीटर यूजर #तुगलकी_महारानी के साथ इस अध्यादेश पर निशाना साध रहे हैं।
बता दें कि राजस्थान सरकार के इस अध्यादेश के तहत, पुलिस भी एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती है। नए अध्यादेश में मीडिया पर भी लगाम कसी गई है। मीडिया किसी लोकसेवक के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप नहीं लगा सकता है। लोकसेवक के खिलाफ कोई कोर्ट भी नही जा सकता है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए दंड के भी प्रावधान किए गए हैं।
राहुल गांधी ने वसुंधरा सरकार के इस फरमान के बाद अपने ट्वीट में लिखा,"मैडम हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, यह 2017 है, 1817 नहीं।" उन्होंने इसके साथ ही इंडियन एक्सप्रेस की एक न्यूज भी शेयर की है, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि राजस्थान सरकार का यह अध्यादेश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।
Madam Chief Minister, with all humility we are in the 21"st century. It"s 2017, not 1817. https://t.co/ezPfca2NPS
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 22, 2017
कुमार विश्वास ने भी इस मुद्दे पर वसुंधरा राजे को घेरा है। अदम गोंडवी के जन्मदिन पर उनकी कविताओं के माध्यम से कुमार विश्वास ने वसुंधरा सरकार पर निशाना साधा है।
जो डलहौज़ी न कर पाया वो ये हुक्क़ाम कर देंगे,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 22, 2017
कमीशन दो तो हिंदुस्तान को नीलाम कर देंगे.#अदम_गोंडवी के जन्मदिन पर #तुग़लकी_महारानी को भेंट
कुमार विश्वास ने इसके साथ एक के बाद एक कईं ट्वीट किए।
काजु भुने प्लेट मे व्हिस्की गिलास मे,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 22, 2017
उतरा है राम-राज्य विधायक निवास मे.#अदम_गौंडवी के जन्मदिन पर #तुगलकी_महारानी को (विशेष)भेंट
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मौके पर लिखा..
सदन में घूस देकर बच गई कुर्सी तो देखोगे
— kuldeep (@kuldeep10410) October 22, 2017
वो अगली योजना में घूसखोरी आम कर देंगे#अदम_गोंडवी #तुग़लकी_महारानी को सादर https://t.co/NbwvGrYktF
#तुगलकी_महारानी
— Dapinder Singh
Very soon it might happen across the country .. Rajasthan I guess is a test launch. pic.twitter.com/DP9rOuybO4
Created On :   22 Oct 2017 12:50 PM GMT