Vote Adhikar Yatra: 'हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे', राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने से पहले लालू यादव की प्रतिक्रिया आई सामने

- बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा होगी शुरू
- लालू यादव और तेजस्वी यादव भी होंगे शामिल
- लालू यादव और तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' का आरंभ होने जा रहा है। इसके लिए वे सासाराम पहुंच चुके हैं। उनकी इस यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव भी शामिल होने वाले हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जन-जागरूकता के उद्देश्य से ये मत अधिकार रैली निकाली जा रही है। यात्रा में भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन में शामिल सभी राजनैतिक दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। 16 दिनों की इस यात्रा में तीन दिन ब्रेक 20, 25, 31 अगस्त को विराम रहेगा। वहीं, लालू यादव और तेजस्वी यादव ने यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है।
लालू यादव ने क्या कहा?
लालू यादव ने वोटर अधिकार यात्रा पर कहा है कि, 'वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। आगे भी करते रहेंगे। मिटने नहीं देंगे।'
#WATCH पटना, बिहार: वोटर अधिकार यात्रा पर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। आगे भी करते रहेंगे। मिटने नहीं देंगे..." pic.twitter.com/EDmzMflQbC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
तेजस्वी यादव का क्या है कहना?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि, 'भाजपा के लोग लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और संविधान, लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को भाजपा बिहार से खत्म करेगी तो हम बैठने वाले नहीं है। हम हर एक लड़ाई लड़ेंगे। मतदाताओं के मताधिकार को हम मिटने नहीं देंगे। हर बिहारी अपना वोट डालेगा ये सुनिश्चित करने के लिए यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल गांधी आ रहे हैं और लालू प्रसाद यादव हरी झंडी देकर यात्रा को रवाना करेंगे।'
#WATCH पटना: वोटर अधिकार यात्रा पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा के लोग लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और संविधान, लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को भाजपा बिहार से खत्म करेगी तो हम बैठने वाले… pic.twitter.com/auF8tQl0h4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
किन जिलों से गुजरेगी यात्रा?
रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपलागंज, सिवान, सारण, भोजपुर, पटना।
Created On :   17 Aug 2025 1:03 PM IST