राहुल गांधी बुधवार को बिहार में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे

Rahul Gandhi will address 2 rallies in Bihar on Wednesday
राहुल गांधी बुधवार को बिहार में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे
राहुल गांधी बुधवार को बिहार में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे
हाईलाइट
  • राहुल गांधी बुधवार को बिहार में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को बिहार चुनाव के लिए दो जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। लोकसभा सीट के लिए उप-चुनाव को लेकर उनकी पहली रैली वाल्मीकि नगर में होगी, जबकि दूसरी रैली दरभंगा में होगी।

कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी पश्चिम चंपारण जिले में मिडिल स्कूल, पकडिहवा-दौउनहा के नजदीक रैली करेंगे और इसके अलावा वह दरभंगा जिले के शंकर मॉडर्न स्कूल के सामने ग्यासपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी बिहार की रैलियों के बाद गोरखपुर भी जाएंगे।

बिहार में पहले चरण का मतदान बुधवार को 1,066 उम्मीदवारों के साथ शुरू होगा।

प्रमुख नामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की श्रेयशी सिंह, जो कि एक राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता हैं, उन्हें जमुई चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 28 वर्षीय दिव्य प्रकाश को तारापुर से मैदान में उतारा गया है, जो कि सीट से सबसे उम्र के उम्मीदावरों में शुमार हैं। कुछ समय के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रहे हम पार्टी के जीतन राम मांझी मखदूमपुर से चुनाव लड़ेंगे।

पहले चरण में कुल 71 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में कुछ सीटें नक्सल प्रभावी इलाकों में भी पड़ती हैं। बिहार कैबिनेट के छह सदस्य पहले चरण में चुनाव लड़ रहे हैं।

एकेके/एसजीके

Created On :   27 Oct 2020 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story