16 Dec को राहुल की ताजपोशी, क्या पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया!

rahul gandhi will become congress president after sonia gandhi
16 Dec को राहुल की ताजपोशी, क्या पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया!
16 Dec को राहुल की ताजपोशी, क्या पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान बेटे राहुल गांधी को "सौंपने" के बाद शुक्रवार को राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। कांग्रेस में यह बदलाव देश की सबसे पुरानी पार्टी में नए युग का आगाज माना जा रहा है। कल शनिवार राहुल गांधी के लिए और कांग्रेस पार्टी के लिए काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन राहुल पार्टी अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी होने वाली है। आजादी के बाद राहुल गांधी पांचवें ऐसे अध्‍यक्ष होंगे जो गांधी परिवार के सदस्य हैं। वहीं ओवरऑल देखा जाए तो राहुल 19वें पार्टी अध्यक्ष बने हैं।

बता दें कि 11 दिसंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निर्विरोध तरीके से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया था। इस शीर्ष पद के लिए केवल राहुल ने ही नामांकन किया था। इसके बाद शुक्रवार 15 दिसंबर को सोनिया गांधी ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि वह सिर्फ अध्यक्ष पद से रिटायर हो रही हैं, राजनीति से नहीं। सोनिया गांधी कांग्रेस के इतिहास में सबसे अधिक सालों तक पार्टी अध्यक्ष रही हैं। सोनिया ने 1998 में पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था।

सोनिया गांधी का कार्यकाल

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से संन्यास लेने वाली सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। वह 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं। सोनिया ने उस वक्त पार्टी की कमान संभाली थी, जब कांग्रेस मुसीबत में थी। मगर उन्होंने पूरी कांग्रेस को एकजुट करते हुए अपनी और पार्टी की एक अलग ही साख बनाई थी। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस ने लगातार दो लोकसभा चुनाव (2004 और 2009) भी जीते। सोनिया कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की चेयरपर्सन भी रहीं। मगर अब सोनिया गांधी ने ऐसे समय में रिटायरमेंट की घोषणा की है, जब कांग्रेस पार्टी एक बार फिर मुसीबत में है, और उसके सामने अपना जनाधार बढ़ाने की बड़ी चुनौती है।

कांग्रेस पार्टी का इतिहास

कांग्रेस के 132 साल के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो 15 लोग ऐसे हैं जो या तो गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े हैं या फिर विदेशी मूल के हैं। नेहरू-गांधी परिवार ने आजादी के बाद करीब 38 साल तक पार्टी के शीर्ष पद पर स्‍थान हासिल किया है। नेहरू ने 3 साल के लिए, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने 8-8 साल, जबकि सोनिया गांधी ने 19 साल तक अध्‍यक्ष पद की बागडोर अपने हाथ में रखी। कांग्रेस के 132 साल पर गौर करें तो मोती लाल नेहरू को लेकर वह छठे कांग्रेस अध्‍यक्ष होंगे जो गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े होंगे।

Created On :   15 Dec 2017 10:10 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story