दिल्ली का अय्याश बाबा: लड़कियों को न्यूड कर करवाता था मालिश

Raids continue in delhi adhyatmik  vidyalaya 41 minor girls rescued
दिल्ली का अय्याश बाबा: लड़कियों को न्यूड कर करवाता था मालिश
दिल्ली का अय्याश बाबा: लड़कियों को न्यूड कर करवाता था मालिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के एक आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में छापा मारकर पुलिस ने 41 लड़कियों को छुड़ाया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ये कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी मौजूद रही।  पुलिस ने आश्रम में 14 दरवाजों को तोड़ा है। आश्रम की आड़ में अय्याशी का अड्डा चलाने वाला वीरेंद्र देव दीक्षित अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस बाबा की तलाश कर रही है। इससे पहले मंगलवार को भी इस बलात्कारी बाबा के आश्रम में पुलिस की टीम ने छापा मारा था और 40 लड़कियों को मुक्त कराया था। बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर यहां रहने वाली लड़कियों से यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

 

न्यूड कर लड़कियों से मालिश

अय्याश और ढोंगी बाबा के अड्डे पर छापेमारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे है। ढोंगी बाबा के खिलाफ याचिका दायर करने वाली महिला सीमा शर्मा बताती है कि बाबा लड़कियों को न्यूड कर उनसे मालिश करवाता था। ड्रग्स लेकर वह रोजाना 10 लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस ढोंगी बाबा की अय्याशी का पता इसी बात से चलता है कि उसने हर काम के लिए लड़कियों को ही लगा रखा था। कम उम्र की लड़कियों को अपने साथ रखता था। वहीं ज्यादा उम्र की लड़कियों को वह दूसरी मंजिल पर रखता था।  


बाबा की 16 हजार रानियां

वीरेंद्र देव दीक्षित की दरिंदंगी का शिकार बनी एक लड़की के मुताबिक़ आश्रम में राम रहीम की तरह ही इस बाबा ने भी कई गुफा, छोटे-छोटे गुप्त रास्ते बना रखे हैं। खुद को भगवान शंकर, राम और कृष्ण कहने वाला वीरेंद्र देव दलील देता है कि उसकी सभी लड़कियां सोलह हजार रानियां हैं। पुलिस बाबा के ख़िलाफ़ जांच कर रही है लेकिन वीरेंद्र देव दीक्षित का कोई अता पता नहीं है।

 

दिल्ली पुलिस का "ऑपरेशन रेस्क्यू"

छापेमारी के दौरान टीम को आश्रम से बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि टीम को बाबा के कुछ वीडियो भी मिले है जिसमे उसकी काली करतूतों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रेस्क्यू की गई लड़कियों  को दो बसों में भिजवाया है। लड़कियों को विश्वविद्यालय से बस तक ले जाने से पहले पुलिस ने पूरे हिस्से को तिरपाल से ढंक दिया ताकि लड़कियों की पहचान को छिपाया जा सके। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस और बाबा वीरेंद्र के समर्थकों में झड़प भी हुई लेकिन पुलिस ने कड़ाई से कार्रवाई करते हुए हालात पर काबू पाया और ताला तोड़कर नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू की गई इन लड़कियों को नारी निकेतन में रखा गया है और उनके परिजनों को दिल्ली आने के लिए सूचित कर दिया गया है।  दिल्ली पुलिस ने इसका नाम "आपरेशन रेस्क्यू" दिया है। 

 

पानी पीकर आने लगे चक्कर

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब उन्होंने आश्रम का पानी पिया तो उन्हें चक्कर आने लगे। करीब तीन घंटों तक वह इससे परेशान रही। वहीं उन्होंने कहा कि आश्रम में महिलाओं को नशे के दवा दी जाती थीं। चार मंजिला आश्रम के अंदर बोर्ड पर लिखा था, "आपसे कोई पूछे कैसे हो तो बताना-ठीक हैं और खुश हैं। रात में लड़कियां यहां से आती-जाती हैं। उम्र होने के बाद लड़कियों को आश्रम से निकाल दिया जाता हैं।

 

NGO की शिकायत

दरअसल इस संस्थान पर एक NGO ने आरोप लगाया था कि, यहां पर उसी तरह से लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर रखा जाता है जैसे कि हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के आश्रम में रखा जाता था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने पुलिस को नॉर्थ दिल्ली के इस आश्रम के तत्काल जांच करने के आदेश दिए थे। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल पुलिस की पूरी फौज के साथ इस आश्रम में मंगलवार को रेड करने पहुंची थी। बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद गुरुवार को एक बार फिर आश्रम में रेड की गई।

 
बाबा राम रहीम के जैसा मामला

ऐक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच ने कहा था कि यह बहुत ही खतरनाक बात है कि महिलाओं और लड़कियों को भगवान के उपदेश देने के नाम पर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा जा रहा है। बैंच ने कहा था कि ये मामला उसी तरह का है जिस तरह के मामले में एक बाबा को महिला शिष्यों के रेप के जुर्म में 20 साल की सजा सुनाई गई है। हरियाणा के बाब राम रहीम का नाम लिए बगैर जस्टिस की बैंच ने ये बात कही थी।

 
बाबा की 16 हजार रानियां

वीरेंद्र देव दीक्षित की दरिंदंगी का शिकार बनी एक लड़की के मुताबिक़ आश्रम में राम रहीम की तरह ही इस बाबा ने भी कई गुफा, छोटे-छोटे गुप्त रास्ते बना रखे हैं। खुद को भगवान शंकर, राम और कृष्ण कहने वाला वीरेंद्र देव दलील देता है कि उसकी सभी लड़कियां सोलह हजार रानियां हैं। पुलिस बाबा के ख़िलाफ़ जांच कर रही है लेकिन वीरेंद्र देव दीक्षित का कोई अता पता नहीं है।

 

कई लड़कियों को बनाया शिकार

इस कार्रवाई के दौरान कुछ पीड़ित परिवार भी मौके पर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह बाबा बहलाकर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आश्रम में चल रही काली करतूतों पर कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है। बुधवार को इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसमें स्पेशल टीम ने आश्रम में की गई रेड पर कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी।
 

Created On :   22 Dec 2017 8:23 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story