राजीव महर्षि होंगे CAG, सुनील अरोड़ा बने CEC

Rajiv Mehrishi appointed CAG, Sunil Arora becomes Election Commissioner
राजीव महर्षि होंगे CAG, सुनील अरोड़ा बने CEC
राजीव महर्षि होंगे CAG, सुनील अरोड़ा बने CEC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि भारत के नए महालेखा परीक्षक और नियंत्रक (CAG) होंगे। गुरुवार देर शाम जारी केंद्र के पदस्थापना आदेश में सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया है।

1978 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी महर्षि इससे पहले गृह सचिव के पद पर नियुक्त थे। उन्होंने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। CAG बनने के बाद महर्षि के साथ रंजन कुमार घोषे को डेप्यूटी CAG बनाया गया है। उधर, आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा नसीम जैदी की जगह लेंगे, जो इसी साल जुलाई में रिटायर हुए थे। उसके बाद से ही CEC का पद खाली था।

सरकार की नई पदस्थापना सूची में अनीता करवाल का भी नाम है, जिन्हें सीबीएसई का चेअरमैन बनाया गया है। राजीव कुमार को वित्त सेवा विभाग में सेक्रेट्री और आशा सिंह सिहाग को भारी उद्योग विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। 

 

Created On :   31 Aug 2017 10:19 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story