राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

Rajya Sabha member Amar Singh died in Singapore
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में निधन
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा सदस्य व पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। गुर्दारोग से पीड़ित अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था। आखिरकार शनिवार को जिंदगी की जंग वह हार गए।

उनके निधन की खबर मिलते ही उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू से लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक शोकमग्न हो गए।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमर सिंह का सभी राजनीतिक पार्टियों से दोस्ताना संबंध रहा। वह हंसमुख और हमेशा ऊर्जावान रहे।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, अमर सिंह को सांसद और एक व्यक्ति के तौर पर मैं लंबे अरसे से जानता हूं, उनका आज निधन को गया। हालांकि वह ज्यादा समय समाजवादी पार्टी के साथ रहे, लेकिन उन्होंने पार्टियों की सीमा से परे जाकर अपने दोस्त बनाए। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदना है।

अमर सिंह को अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच तकरार के बाद साल 2017 में समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उनके साथ ऐसा पहले भी हो चुका था। फिर भी वह राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।

खबरों के मुताबिक, अमर सिंह की दूसरी किडनी का सफल प्रत्यारोपण हुआ था। लेकिन पेट में हुए संक्रमण को वह नहीं झेल सके।

Created On :   1 Aug 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story