महिलाओं ने देश की रक्षा करने वाले जवानों को बांधी राखी, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

festival of brother and Sister love, PM Modi gave good wishes
महिलाओं ने देश की रक्षा करने वाले जवानों को बांधी राखी, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
महिलाओं ने देश की रक्षा करने वाले जवानों को बांधी राखी, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
हाईलाइट
  • कई राज्यों में आज बस सेवा निशुल्क।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
  • भाई बहन के प्रेम का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन आज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भाई-बहन के प्रेम का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन आज (रविवार) घूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों से दूर भारतीय सीमाओं की रक्षा कर सेना और बीएसफ के जवानों की कलाई पर स्थानीय महिलाओं ने राखी बांधी। वहीं उत्तर प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी के लिए राखियां भेजी हैं। पीएम मोदी को आज दसवीं कक्षा की छात्रा खुशी गोस्वामी राखी बांधेगी, खुशी नोएडा की रहने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। 

 

 

दिल्ली: डीटीसी बसें महिलाओं के लिए फ्री
राजधानी दिल्ली में आज डीटीसी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर पाएंगी, रक्षाबंधन के तयौहार को देखते हुए डीटीसी ने रविवार को यह सुविधा देने की घोषणा की है। वहीं नागरिकों की सुविधा के लिए आज दिल्ली मेट्रो अतिरक्त फेरे भी लगाएगी। रक्षाबंधन के त्यौहार पर भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो करीब 600 फैरे अधिक लगाएगी।

यूपी में बस सेवा मुफ्त
यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने पिछले साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देने का निर्णय किया है। यूपी की महिलाएं राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 25 अगस्त मध्यरात्री से 26 अगस्त मध्यरात्री तक रहेगी।

उत्तराखंड और राजस्थान में भी बस सेवा मुफ्त
उत्तराखंड परिवहन निगम  की बसों में नागरिक  रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा कर पाएंगे, इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं राजस्थान सरकार ने भी रविवार के दिन लोगों को फ्री बस सेवा देने की घोषणा की है।


 
 

Created On :   26 Aug 2018 3:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story