400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम को मिली बेल

400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम को मिली बेल
हाईलाइट
  • राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा
  • रेप मामले में भी अपराधी है राम रहीम
  • सीबीआई की विशेष कोर्ट ने दी मंजूरी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे गुरुमीत राम रहीम को 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने रेगुलर जमानत तो दे दी है, लेकिन अभी बाबा को जेल में ही रहना पड़ेगा।


शुक्रवार को सीबीआई के विशेष कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें जज जगदीप सिंह की कोर्ट ने जमानत को मंजूरी दे दी। जमानत मिलने के बाद भी रेप के मामले का अपराधी होने के कारण राम रहीम को जेल में ही रहना  पड़ेगा। इस मामले में राम रहीम के अलावा डॉ. मोहिंद्र इंसां और डॉक्टर पीआर नैन पहले ही जेल में हैं।

 

 

Created On :   5 Oct 2018 9:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story