जेल में 20 रुपये की दिहाड़ी पर काम कर रहा है राम रहीम

Ram rahim is growing vegetable in jail, mills have 20 rupees
जेल में 20 रुपये की दिहाड़ी पर काम कर रहा है राम रहीम
जेल में 20 रुपये की दिहाड़ी पर काम कर रहा है राम रहीम

डिजिटल डेसक,रोहतक। बलात्कार के आरोप में जेल की सजा काट रहे राम रहीम को सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। डीजीपी जेल केपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। कभी अपने डेरे में राजा की तरह रहने वाला राम रहीम आज जेल में सब्जियां उगाने का काम कर रहा है। जिसके लिए उसे 20 रुपए मेहनताना भी दिया जाता है।

डीजीपी केपी सिंह ने बताया जिन सब्जियों को राम रहीम के द्वारा उगाया जाता है उसका उपयोग सिर्फ जेल की मेस में ही होगा। राम रहीम से करीब 8 घंटे तक काम करायाजाता है। सब्जी उगाने के अलावा पेड़ काटने का काम भी दिया गया है। उन्होंने कहा, राम रहीम के सेल में किसी भी महिला कर्मचारी को जाने की अनुमति नहीं है। उसके सेल में सिर्फ चुनिंदा लोग ही जा सकते हैं।  

नहीं है कोई स्पेशल सेल

केपी सिंह ने राम रहीम को स्पेशल सेल मिलने की खबर को नकार दिया है। उन्होंने कहा ऐसा कुछ नहीं है वह एक साधारण सेल में है। उसके पास न ही कोई टीवी है, न कोई बेड, सिर्फ एक पंखा है। उन्होंने बताया राम रहीम के वकील ने उसके अकाउंट में 5000 रुपये जमा कराए हैं, ताकि उसका रोजाना खर्चा निकल सके। 

करोड़ों में बेचता था सब्जियां

जेल में आज सब्जी उगा रहे राम रहीम एक समय था जब डेरा में उगने वाली सब्जियों को छू भर देने से अमृत हो जाने का दावा करता था। अध्यात्म के इसी बनावटी अंधभक्ति के चलते वो अपने भक्तों को यही सब्जियां लाखों-करोड़ों रुपये में बेचता था। आज वही बाबा इन्हीं सब्जियों को उगाने काम कर रहा है, जिसके बदले उसे मात्र 20 रुपये मिलते हैं।                        

Created On :   19 Sept 2017 2:07 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story