असली अनामिका बेरोजगार, उप्र सरकार उससे माफी मांगे : प्रियंका

Real Anamika unemployed, UP government apologizes to her: Priyanka
असली अनामिका बेरोजगार, उप्र सरकार उससे माफी मांगे : प्रियंका
असली अनामिका बेरोजगार, उप्र सरकार उससे माफी मांगे : प्रियंका

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में जिस अनामिका शुक्ला के नाम पर एक शिक्षिका 25 स्कूलों से वेतन ले रही थी और उसने एक करोड़ से अधिक रुपये अर्जित कर लिए थे, वह असली अनामिका मंगलवार को सामने आ गई, जो कि बेरोजगार है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब राज्य सरकार से मांग की कि वह उस महिला से माफी मांगे।

प्रियंका ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार अनामिका शुक्ला के घर जाकर उनके पूरे परिवार से माफी मांगे.. गरीबी की पीड़ा झेल रही अनामिका को पता भी नहीं था कि उसके नाम पर ये चल रहा है। यह लूट की व्यवस्था है।

प्रियंका ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, अनामिका को न्याय, रोजगार और सुरक्षा दी जानी चाहिए।

यह घोटला सामने आने के बाद अनामिका मंगलवार को गोंडा में अधिकारियों से मिलने गईं, जहां उसने कहा कि उसने कई स्थानों पर आवेदन किया, लेकिन काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकी।

पुलिस ने शनिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिसने अपने आप को अनामिका शुक्ला बताया था और शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। आरोपी महिला कई महीनों तक 25 स्कूलों में कार्यरत रही और पिछले फरवरी तक उसने एक करोड़ रुपये अर्जित कर लिए थे।

मैनपुरी की निवासी महिला कासगंज के फरीदपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पूर्णकालिक विज्ञान अध्यापिका के रूप में कार्यरत थी, और साथ ही अंबेडकर नगर, बागपत, अलीगढ़, सहारनपुर और प्रयागराज जिलों में भी कई स्कूलों में कार्यरत थी।

यह मामला तब प्रकाश में आया, जब मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का एक डेटाबेस तैयार किया जा रहा था, जिसमें शिक्षक के निजी रिकॉर्ड, जॉइनिंग की तिथि, और प्रमोशन जैसे विवरण की जरूरत थी।

रिकॉर्ड अपलोड किए जाने के बाद अनामिका शुक्ला के निजी विवरण कथित तौर पर राज्य भर के 25 स्कूलों में सूचीबद्ध पाए गए।

Created On :   9 Jun 2020 7:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story