पति के थे छह अफेयर, पत्नी को गोली मारकर पुलिस को किया गुमराह

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बुधवार सुबह राजधानी में कार सवार दंपत्ति पर अज्ञात लोगों ने गोलियां से हमला कर दिया। हमले में प्रिया मेहरा नाम की महिला की मौत हो गई थी, लेकिन गुरूवार को मामले की जांच कर रही पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल इस हत्याकांड में प्रिया का पति पंकज मेहरा ही हत्यारा निकला है।
पुलिस ने पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंकज ने पुलिस को बताया था कि कुछ वसूली के लिए उसे परेशान कर रहे थे औऱ उन्ही लोगों ने प्रिया की हत्या की है, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रिया के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि पंंकज के छह लडकियों से अफेयर थे। इस बात को लेकर प्रिया ने आपत्ति जताई थी। प्रिया से पहले भी वह एक अन्य युवती से शादी कर चुका था, फिर प्रिया से भी लव मैरिज की थी।
पुलिस को था पंकज की कहानी पर शक
पंकज ने प्रिया की हत्या करने की वजह दूसरी पत्नी को बताया। पंकज के मुताबिक उसकी जिंदगी में प्रिया के अलावा उसकी एक और पत्नी भी है। उसका झुकाव उसकी अपनी दूसरी पत्नी की तरफ ज्यागा था। इसलिए उसने प्रिया को रास्ते से हटाने के बारे में सोचा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए हथिया बामद कर पंकज को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को शुरू से ही पंकज की बनाई कहानी पर शक था कि हमलावरों ने पंकज की बजाए उसकी पत्नी को क्यों निशाना क्यों बनाया? पुलिस ने जब वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पुलिस का शक पुख्ता हो गया। पुलिस ने जब सख्ती से बिजनसमैन से पूछताछ की बुधवार देर रात उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
क्या बनाई थी कहानी
गौरतलब है कि पंकज रोहिणी सेक्टर-15 का रहने वाला है। उसका पहाडगंज इलाके में रेस्त्रां है। पंकज ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार की रात वो प्रिया और बच्चों को लेकर रिट्ज कार से हडसन लेन स्थित अपने भाई के रेस्त्रां में गया था। देर होने पर वो पत्नी और बेटी को गुरुद्वारा बंगला साहिब ले गया। तड़के जब वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर लौट रहा था तो करीब सवा चार बजे रोहिणी रोड लाल बत्ती को पार करते ही एक स्विफ्ट कार ने उनको अचानक ओवरटेक किया।
उसकी कार को रोककर पिस्टल की बट से शीशा तोड़ा। कार सवार करीब तीन से चार बदमाशों में से एक ने पंकज को जबरन बाहर खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई की और गोली चला दी। पहली गोली किसी को नहीं लगी। दूसरी गोली प्रिया के गले पर लगी। जबकि तीसरी गोली उसके चेहरे पर लगी। वह वहीं पर अचेत हो गई। पंकज ने शोर मचाया।
Created On :   26 Oct 2017 4:17 PM IST