सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टरमाइंड रहे जनरल हुडा बोले- पॉलिटिकल लीडरशिप ने लिया था फैसला

सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टरमाइंड रहे जनरल हुडा बोले- पॉलिटिकल लीडरशिप ने लिया था फैसला
सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टरमाइंड रहे जनरल हुडा बोले- पॉलिटिकल लीडरशिप ने लिया था फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों ही दलों के बीच इसे लेकर आक्रामक बयानबाजी हो रही है। इसी बीच इस सर्जिकल स्ट्राइक का प्लान तैयार करने वाले रिटायर्ड जनरल हुडा का एक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक केवल पॉलिटिकल लीडरशिप के दम पर संभव हो सकी है। जनरल हुडा ने कहा है, "सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला पॉलीटिकल लीडरशिप का था। हालांकि सेना चाहती थी कि पाकिस्तानी आतंकियों के हमलों का जवाब देने के लिए कुछ न कुछ किया जाना जरूरी है।" हुडा ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता है तो भारतीय सेना उसे कड़ा संदेश देने के लिए एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है।

 

 

गौरतलब है कि पिछले बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुई भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान आतंकियों के ठिकानों को तबाह करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को UAV और हेड माउंटेड कैमरों की मदद से शूट किया गया था। इसमे डेट और टाइम भी दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि 18 सितंबर 2016 को उड़ी सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले के 11 दिन बाद इस सर्जिकल स्ट्राइक को सेना और पैरा फोर्सेज के जवानों ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर अंजाम दिया था। 29 सितंबर 2016 को की गई सर्जिकल स्ट्राइक में पीओके में तीन किलोमीटर अंदर तक घुसकर भारतीय सेना ने कार्रवाई की थी।

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद से राजनीतिक दलों में भी घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस जहां इस वीडियो को बीजेपी की लोकप्रियता बढ़ाने का औजार बता रही है। वहीं बीजेपी नेता कांग्रेस के इन बयानों को आतंकियों को समर्थन करने वाली बयानबाजी बता रहे हैं।

 

Created On :   29 Jun 2018 1:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story