पुल बनाने के दौरान क्रेन पलटी, 9 मजदूरों की मौत

Ropeway collapse during bridge construction, 9 people died
पुल बनाने के दौरान क्रेन पलटी, 9 मजदूरों की मौत
पुल बनाने के दौरान क्रेन पलटी, 9 मजदूरों की मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के पास भिगवण में पुल के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। यहां निर्माण कार्य के दौरान क्रेन के पलटने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस प्रशासन समेत बचाव दल वहां कार्यरत् है। इस पुल को बनाने में 300 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे का शिकार हुए ज्यादातर मजदूर उड़ीसा के रहने वाले थे।

 

जानकारी के मुताबिक केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी नदी जोड़ परियोजना के तहत जिले की इंदापुर तहसील स्थित भिगवण में पिछले छह महिनों से काम चल रहा है। मराठवाड़ा को 25 टीएमसी पानी कृष्णा और नीरा नदी से देने के लिए राज्य सरकार सुरंग निर्माण करा रही है।

यह गंभीर हादसा भिगवण तहसील के अकोले गांव में सोमवार देर शाम को एक अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज की एक क्रेन के पलटने से हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी मजदूर रोप-वे के सहारे नीचे उतर रहे थे। बता दें कि इस पुल का काम पिछले छह महीनों से चल रहा है। पुणे से अकोले गांव की दूरी 150 किमी है। यह सोलापुर -पुणे बॉर्डर पर है।

 

भिगवण के पास हुई भीषण दुर्घटना
पिछले 6 महीनों से पुल निर्माण कार्य जारी है। हर रोज की तरह काम खत्म कर मजदूर रोप वे का इस्तेमाल कर सुरंग से बाहर आ रहे थे। करीब पांच बजे उसकी रस्सी टूट गई। जिस कारण लिफ्ट तेजी से 250 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भिगवण पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंच गया। इसके बाद मृतकों के शव बाहर निकाले गए। फिलहाल मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है। यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

Created On :   20 Nov 2017 4:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story