सतीश पुनिया राजस्थान भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

Satish Punia elected unopposed president of Rajasthan BJP
सतीश पुनिया राजस्थान भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
सतीश पुनिया राजस्थान भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में पार्टी नेता सतीश पुनिया को निर्विरोध चुन लिया गया।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सितंबर माह में पुनिया को इस पद के लिए मनोनीत किया था।

पार्टी नेताओं ने कहा, आज (शुक्रवार) हुए प्रदेश संगठन चुनाव में सतीश पुनिया को अध्यक्ष चुना गया।

गौरतलब है कि वर्तमान में चल रहे संगठनात्मक चुनाव में बिहार के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है, जहां भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Created On :   27 Dec 2019 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story