झारखंड में सात नक्सली गिरफ्तार

Seven naxalites arrested in Jharkhand
झारखंड में सात नक्सली गिरफ्तार
झारखंड में सात नक्सली गिरफ्तार

रांची, 25 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिला में पुलिस ने मंगलवार को पांच लाख के इनामी समेत सात माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक, माओवादी को खूंटी जिले के अर्की जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जंगल में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी के आधार पर एक तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें 5 लाख के ईनामी जीत राय मुंड़ा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से रिवाल्वर, लैंडमाइंस, आईईडी और 400 जिंदा कारतूस बरामद किए।

पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की हत्या को स्वीकारा है।

राज्य के 24 जिलों में से 18 जिलोंे में नक्सली सक्रिय हैं।

एवाईवी/एएनएम

Created On :   25 Aug 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story