शिवराज व कमल नाथ ने मजदूरों को दी शुभकामनाएं

Shivraj and Kamal Nath congratulated the workers
शिवराज व कमल नाथ ने मजदूरों को दी शुभकामनाएं
शिवराज व कमल नाथ ने मजदूरों को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 1 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने श्रम दिवस पर प्रदेश के श्रमिकों के नाम संदेश देते हुए कहा, श्रम से ही साध्य की प्राप्ति होती है। इससे ही राष्ट्र, समाज और परिवार की उन्नति संभव है। मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि श्रमिक राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की सभी मजदूर भाइयों को शुभकामनाएं। मजदूर भाइयों के श्रम के बिना विकास, प्रगति, उन्नति सब अधूरा है। आज कोरोना महामारी के लकडाउन में हमारे मजदूर भाइयों को बेहद संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Created On :   1 May 2020 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story