छुट्टियों से लौटकर बोले शिवराज, मैं सबसे बड़ा सर्वेयर, बीजेपी बनाएगी सरकार
- एग्जिट पोल के मुताबिक मप्र में कांग्रेस की सरकार के आसार
- करीब-करीब सभी सर्वे में पिछड़ती दिख रही है भाजपा
- शिवराज का दावा
- इस बार भी बहुमत के साथ बनाएंगे सरकार
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एग्जिट पोल में भाजपा की हार दिखाए जाने का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। अपनी जीत का दम भरते हुए शिवराज ने कहा है कि वो सबसे बड़े सर्वेयर हैं और इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शिवराज ने कहा कि मैं राज्य की जनता की नब्ज पहचानता हूं, मैंने प्रदेश की यात्रा की है, लोगों से मिला हूं। मैं यहां का सबसे बड़ा सर्वेयर हूं और भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
बता दें कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद कई टेलीविजन चैनलों पर एग्जिट पोल दिखाए गए थे। करीब-करीब सभी पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है तो भाजपा को झटका लग रहा है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने वाले हैं।
चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने बांधवगढ़ गए थे। शनिवार को शिवराज भोपाल के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन किए।
ABP- लोकनीति-सीएसडीएस एग्जिट पोल
ABP न्यूज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां पर बीजेपी को 94, कांग्रेस को 126 और अन्य को 10 सीटें मिलती दिख रही है।
टाइम्स नाऊ -सीएनएक्स
टाइम्स नाऊ -सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 126, कांग्रेस को 89, और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 102-120, कांग्रेस को 104-122 और अन्य को 4-11 सीटें मिल सकती है।
न्यूज 24-पेस मीडिया
न्यूज 24-पेस मीडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 98-108, कांग्रेस को 110-120 और अन्य को 10-14 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।
टुडेज चाणक्य
टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। यहां पर बीजेपी को 103, कांग्रेस को 125 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती है।
रिपब्लिक-जन की बात
रिपब्लिक के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। यहां पर बीजेपी को 108-128, कांग्रेस को 95-115 और अन्य को 7 सीटें मिल सकती है।
Created On :   8 Dec 2018 1:16 PM IST