भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली में लगवाए विवादित पोस्टर, राजीव गांधी को बताया फादर ऑफ मॉब लिंचिंग

Sikh riots issue: Bjp Spokesperson bagga opposed rahuls statement
भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली में लगवाए विवादित पोस्टर, राजीव गांधी को बताया फादर ऑफ मॉब लिंचिंग
भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली में लगवाए विवादित पोस्टर, राजीव गांधी को बताया फादर ऑफ मॉब लिंचिंग
हाईलाइट
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने लंदन में कहा था कि सिख दंगों में कांग्रेस शामिल नहीं थी।
  • पोस्टर में एक तरफ राजीव गांधी की फोटो लगी हुई है।
  • सिख दंगे पर दिए गए राहुल गांधी के बयान का भाजपा प्रवक्ता ने अनोखे तरीके से विरोध किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिख दंगे पर दिए गए राहुल गांधी के बयान का दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने अनोखे तरीके से विरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लंदन में कहा था कि सिख दंगों में कांग्रेस शामिल नहीं थी। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मंगलवार देर रात कई इलाकों में काले रंग के पोस्टर लगा दिए, जिसमें एक तरफ राजीव गांधी की फोटो लगी हुई है। दूसरी तरफ लाल अक्षरों में राजीव गांधी का नाम लिखा है और सफेद अक्षरों में द फादर ऑफ मॉब लिंचिंग लिखा हुआ है। इस पोस्टर को बग्गा ने ट्विटर पर भी शेयर किया है।

Created On :   28 Aug 2018 2:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story