जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का कई राज्यों में असर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का कई राज्यों में असर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
हाईलाइट
  • उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी जारी
  • कई राज्यों में बारिश के चलते गिरा तापमान
  • मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

डिलिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार तीन दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीत-लहर का असर बढ़ गया है। जहां श्रीनगर में कई दिनों ने कड़ाके की ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, वहीं अब इस ठंड से कई राज्य कांपने लगे हैं। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन अचानक से बढ़ गई है। 

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड 
बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी हुई। यही स्थिति हिमाचल के शिमला, मनाली, किन्नौर और डलहौजी समेत कई क्षेत्रों में भी है। जानकारी के अनुसार कश्मीर के कई इलाकों में 2 से 3 फीट बर्फबारी हुई है। वहीं श्रीनगर में बीती रात तापमान माइनस 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं उत्तराखंड में मसूरी के धनौटी और सुरकंडा इलाकों में रविवार से शुरू हुआ हिमपात का दौर सोमवार को भी जारी है। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम में भी जोरदार बर्फबारी हुई है। यहां घरों की छत और मैदान सफेद चादर से ढके हुए दिखाई देते हैं।

मध्यप्रदेश 
मध्यप्रदेश के कई जिलों में रविवार शाम से ही ठंडी हवाओं का सिलसिला शुरु हो गया। यहां सोमवार को राजधानी भोपाल सहित कई संभागों के जिलों में कोहरा छाया रहा। नए साल की शुरुआत में सबसे अधिक ठंडी वाला यह पहला दिन था। भोपाल में जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्रही सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान मण्डला व बैतूल में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के आसमान पर बना प्रेरक चक्रवात हरियाणा की तरफ चला गया है। इससे हवा का रुख उत्तर की तरफ हो रहा है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में रात का तापमान तो बढ़ा है। मौमस विभाग की मानें तो आगामी 248 घंटों के दौरान प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 

उत्तरप्रदेश 
बर्फबारी का असर उत्तरप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यहां लखनऊ समेत कई शहरों में बारिश से रविवार को ठिठुरन और बढ़ गई। हालांकि दिन का पारा सामान्य से ऊपर है, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादतर हिस्सों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। 

दिल्ली/ हिमाचल
रविवार को दिल्ली एनसीआरटी में बारिश हुई। इसके बाद यहां धुंध छाई रही। वहीं हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त बर्फबारी से यहां के अधिकांश क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे आ पहुंचा है। उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर बर्फ की चादर नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मसूरी में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री, अलमोड़ा में 2.1 डिग्री और मुक्तेश्वर में माइनस 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसम कम तापमान पिथौरागढ़ 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजस्थान/ पंजाब/हरियाणा 
राजस्थान में के ​कई जिलों में रविवार को बारिश होने के चलते यहां ठंडक बढ़ गई है। एक ओर जहां अधिकांश जगह बादल छाए रहे। वहीं श्रीगंगानगर में 0.9 मिमी और पिलानी में 3.9 मिमी बारिश हुई। इसी तरह पंजाब और हरियाणा में बारिश के चलते तेज सर्दी का दौर एक बार फिर से लौट आया है। बता दें कि रविवार को पटियाला में 8 मिमी गुरदासपुर में 6.4 मिमी और जालंधर 4.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार करीब एक सप्ताह तक जबरदस्त ठंडी रहेगी। 
 

Created On :   7 Jan 2019 9:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story