सुलझ गई रहस्यमय पहेली, पहले मुर्गी आई या अंडा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। सालों से ये एक पहेली रही हैं कि, “पहले अंडा आया या मुर्गी” अब इस सवाल का जवाब मिल गया हैं। इस दुनिया में मुर्गी और अंडे में से पहले कौन आया। आज तक कोई भी इसका जवाब नहीं दे सका है। लेकिन ये कारनामा शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी ने पहले मुर्गी के आने का दावा किया है।
एक रिसर्च रिपोर्ट के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले मुर्गी का जन्म हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ओवोक्लाइडिन नाम के प्रोटीन से अंडे के खोल का निर्माण हुआ। इस प्रोटीन के बिना अंडे का निर्माण संभव नहीं है। ये प्रोटीन सिर्फ मुर्गी के ओवरी यानी कि गर्भाशय में ही पाया जाता है। इसके अलावा उसके शरीर के किसी भाग में इसका मिलना संभव नहीं है।
इस शोध में वैज्ञानिक की एक पुरी टीम लगी हुई थी। टीम के एक डॉक्टर कोलीन फ्रीमेन ने बताया कि, लंबे समय चल रही ये रहस्यमंय पहेली अब सुलझ गई है। डॉक्टर कोलीन का मानना है कि इसे प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत भी हैं। मुर्गियों की ओवरी से प्रोटीन पैदा होता है और उसी से अंडा बना है। ये बात अंडे को खोलकर टेस्ट करने पर पता चली है। वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर हेक्टर की मदद से अंडे को खोला था।
Created On :   16 July 2017 4:04 PM IST