सोनिया ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Sonia appoints NSUI officials
सोनिया ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की
सोनिया ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विश्वविद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत होने से पहले पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने अपने एक बयान में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

अंतरिम पार्टी प्रमुख ने कांग्रेस की छात्र शाखा में छह महासचिवों और 18 सचिवों की नियुक्ति की है। असम से देवश्री बोरा, हरियाणा से विशाल चौधरी, कर्नाटक से नागेश करियप्पा, उत्तर प्रदेश से अनुशेष शर्मा, राजस्थान से अभिषेक चौधरी, चंडीगढ़ से गुरजोत सिंह संधू महासचिव चुने गए हैं।

एक पदाधिकारी ने कहा कि इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने देश के सभी हिस्सों से लोगों को समायोजित करने का प्रयास किया है।

कई विश्वविद्यालयों में मौजूद कांग्रेस की छात्र शाखा को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जहां एबीवीपी ने अपना परचम लहराया है।

अजय माकन, अल्का लांबा और रागिनी नायक सहित कांग्रेस के कई नेता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ में पदाधिकारी रह चुके हैं।

पार्टी छात्र शाखा को पुनर्जीवित करना चाहती है। हाल ही में गुजरात में एनएसयूआई को जीत हासिल हुई थी।

Created On :   1 May 2020 6:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story