सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला से दिल्ली लाया गया

Sonia Gandhi admitted to Sir Ganga Ram Hospital, Delhi
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला से दिल्ली लाया गया
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला से दिल्ली लाया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिमला में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली लाया गया। फिलहाल वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि पेट में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें शाम 5 बजे भर्ती किया गया है। अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राना ने बताया कि सोनिया गांधी अभी कुछ समय डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगी।

 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सोनिया गांधी की तबियत खराब होने की सूचना दी। उन्होंने यह भी बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है मां की तबीयत पहले से ठीक है।

 

बता दें कि सोनिया गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में थीं। वहां वेकुफरी के वाइल्ड फ्लावर होटल में रुकी थीं। वे हिमाचल प्रदेश के छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के घर में चल रहे काम को देखने भी गई थीं। बताया जा रहा है कि वे इस दौरान हिमाचल प्रदेश चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लेने वाली थी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और नतीजे 18 दिसंबर को घोषित होने हैं। यहां वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है।

 

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में अधिकांश समय सोनिया गांधी की तबियत खराब रही है। सोनिया के लगातार बीमार होने के चलते उनकी राजनीतिक सक्रियता भी काफी कम हो गई है। पिछले 1-2 सालों में उन्होंने न तो ज्यादा चुनावी रैलियां की है, न ही वे सार्वजनिक मंचों पर दिखाईं दी है। उनकी स्वास्थ्य को देखते हुए राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी की कमान सौंपने की बात भी हो रही हैं।

Created On :   27 Oct 2017 9:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story