शनिवार तक मुंबई पहुंचेगा मॉनसून

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:13 AM IST
शनिवार तक मुंबई पहुंचेगा मॉनसून
टीम डिजिटल, नई दिल्ली. करीब 47 डिग्री की तपिश में झुलस रहे उत्तर भारत के बड़े इलाके के लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून गोवा पहुंच गया है. शनिवार तक इसके मुंबई पहुंचने की संभावना है.
आइएमडी के मुताबिक, मानसून मध्य अरब सागर, तटीय कर्नाटक और पूरे गोवा में छा गया है. इसके आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार शाम प्री-मानसून की बारिश हुई. आम तौर पर मुंबई में मानसून 10 जून को पहुंचता है. इसके अलावा अगले दो-तीन दिनों में भीतरी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश, त्रिपुरा, असम और मेघालय के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी हिस्सों तथा सिक्किम में मानसून पहुंचने की उम्मीद है.
Created On :   8 Jun 2017 8:24 PM IST
Next Story