SP को लगा करारा झटका, MLC सरोजनी अग्रवाल ने BJP का थामा हाथ

डिजिटल डेस्क, लकनऊ। समाजवादी पार्टी के एक और MLC ने पार्टी को इस्तीफा थमाकर BJPका दामन थाम लिया है। मेरठ से MLC सरोजनी अग्रवाल ने BJP ज्वाइन कर ली है।
सरोजनी को पार्टी के दिग्गज नेता आज़म खान का करीबी माना जाता है। सरोजनी को BJPकी खींचने में रीता बहुगुणा जोशी और मंत्री महेंद्रसिंह की हाथ है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा के दो और MLC भी BJP ज्वाइन कर सकते हैं।
और किसने दिया इस्तीफा?
सरोजनी से पहले समाजवादी पार्टी से MLC और राष्ट्रीय शिया समाज के संस्थापक बुक्कल नवाब इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही बुक्कल नवाब ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा भी की थी। उनके अलावा एमएलसी यशवंत सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया था। इनके बाद बीएसपी एमएलसी जयवीर सिंह ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है। आपको बता दें जिस वक्त ये इस्तीफे दिए गए, उस दौरान BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ में ही थे।
इन इस्तीफों से 3 MLC के पद खाली हो गए हैं। इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव और दिनेश शर्मा MLC के तौर पर सदन में जा सकते हैं। ये तीनों अब तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
सरोजनी को आजम ने बनाया था MLC
सरोजनी को सपा में पैठ बढ़ाने में आजम खान ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ही सरोजनी को MLC बनवाया था। जबकि अखिलेश सरकार में मंत्री रहे मेरठ के ही शाहिद मंजूर सरोजनी के MLC बनाए जाने के खिलाफ थे। लेकिन आजम की जिद पर उन्हें MLC बनाया गया था।
Created On :   4 Aug 2017 4:03 PM IST