श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देकर फंसी कांग्रेस, बाद में डिलीट किया ट्वीट

Sridevi awarded Padma Shri by UPA Congress deletes condolence tweet 
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देकर फंसी कांग्रेस, बाद में डिलीट किया ट्वीट
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देकर फंसी कांग्रेस, बाद में डिलीट किया ट्वीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा देश शोकग्रस्त है। सोशल मीडिया पर जहां सेलेब्रिटीज से लेकर आम फैन्स तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसके बाद उस ट्वीट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस के ट्वीट के कारण उसे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद एक नया ट्वीट करके श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए इस ट्वीट से ट्विटर यूजर्स काफी नाराज हैं।

कांग्रेस ने किया था यह विवादित ट्वीट 
बता दें कि श्रीदेवी के निधन पर इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड अदाकारा की असामयिक मौत पर शोक जताते हुए लिखा कि "श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हम बहुत दुखी हैं। एक बेहतरीन अभिनेत्री। अपने अभिनय और शानदार काम के कारण वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। उनके परिवार के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। श्रीदेवी को यूपीए सरकार के दौरान वर्ष 2013 में "पद्मश्री" पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।" इस ट्वीट के बाद लोगों ने कहा कि श्रीदेवी के निधन की खबर सभी के लिए बेहद दुखद है और ऐसी घड़ी में कांग्रेस पार्टी को अपने शब्दों को सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।

[removed][removed]


सर जडेजा के नाम से ट्वीट कर कांग्रेस को लगाई लताड़ 
बता दें कि लोगों को यह बात नागवार लगी कि कांग्रेस ने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र क्यों किया कि वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान श्रीदेवी को पद्मश्री दिया गया था। कांग्रेस के इस ट्वीट पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की निंदा करते हुए पार्टी को इस मुद्दे पर राजनीति ना करने की सलाह दे दी। क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा के नाम से बनी आईडी से भी इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा गया, "उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक मशहूर अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लिखना जरूरी था? कृपया किसी ऐसे व्यक्ति की मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने तो मानवता तक को शर्मसार कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।"

 

Created On :   25 Feb 2018 12:27 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story