ब्लू व्हेल चैलेंज से रहें दूर, सुदर्शन ने सैंड आर्ट बनाकर दिया मैसेज

Stay Away From Blue Killer Whale game Sand Artist Sudarshan Patnaik
ब्लू व्हेल चैलेंज से रहें दूर, सुदर्शन ने सैंड आर्ट बनाकर दिया मैसेज
ब्लू व्हेल चैलेंज से रहें दूर, सुदर्शन ने सैंड आर्ट बनाकर दिया मैसेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। "ब्लू व्हेल गेम" एक खूनी खेल है जिसने खेला मतलब वो गया... पूरी दुनिया में इस गेम की चर्चा है। इसे जो भी खेलना चाहता है या जो भी इसे समझना चाहता है, वो सीधे मौत के मुंह में चला जाता है। इस गेम से कई बच्चों की जान जा चुकी हैं। इस गेम से बचने के लिए मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के बीच पर एक सैंड आर्ट बनाया है, इसमें उन्होंने संदेश देते हुए लिखा कि "Stay Away From Blue Killer Whale" इसके साथ ही उन्होंने इसे न खेलने की हिदायत भी दी।

मौत का खेल
सुदर्शन ने अपने सैंड आर्ट में जिस ब्लू व्हेल गेम का जिक्र किया है, वह मौत के खेल के नाम से भी जाना जाता है। इसे इंटरनेट पर खेला जाता है। इसमें खिलाड़ी को 50 दिन में 50 टास्क दिए जाते हैं जिसका आखिरी टास्क होता है सुसाइड। इसे बीच में छोड़ना मुमकिन नही है। मतलब जो भी इस गेम के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहता है। उसकी मौत हो जाती है।

बता दें कि जब कभी भी रेत कलाकारी और रेत कलाकारों की बात की जाती है तो सुदर्शन पटनायक का नाम सबसे पहले लिया जाता है। उन्हें भारत के महान रेत कलाकार के रूप में जाना जाता है। वे अपनी रेत के ऊपर बनाई गई कलाकृतियों के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। सुदर्शन अक्सर अपने सैंड आर्ट्स में जागरुकता फैलाने वाले मुद्दे उठाते हैं। इससे पहले वे नो स्मोकिंग, विश्व शांति, स्वच्छता, हरियाली, महिलाओं का सम्मान, करप्शन, हैल्थ जैसे मुद्दों पर अपनी कला का बेहतरीन नमूना पेश कर चुके हैं।

लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में 9 बार दर्ज किया नाम

सुदर्शन को कई बड़े-छोटे पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें भारत का नागरिक सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है। उन्हें ओडिशा सरकार ने "सारला" पुरस्कार से सम्मानित किया। वे अब तक लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में 9 बार अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें विदेशों में भी 50 से अधिक अवार्ड्स मिल चुके हैं।
 

Created On :   12 Sept 2017 2:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story