MP विधानसभा में विजिटर्स के लिए नियम कड़े हुए

Strictly viewers coming to the assembly
MP विधानसभा में विजिटर्स के लिए नियम कड़े हुए
MP विधानसभा में विजिटर्स के लिए नियम कड़े हुए

डिजिटल डेस्क, भोपाल. MP विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर, सदन की कार्यवाही देखने आने वाले दर्शकों पर विस सचिवालय ने सख्ती कर दी है।

सोमवार को विस सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सभी MLA को जारी पत्रक में कहा है कि वे अपने साथ आने वाले विजिटर्स के दीर्घा प्रवेश-पत्र बनवाने के लिए निर्धारित फार्म में ही संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करें। सुरक्षा की दृष्टि से अलग आवेदन देने पर दर्शक दीर्घा का प्रवेश-पत्र दिया जाना संभव नहीं होगा। साथ ही विजिटर्स को प्रवेश के समय जारी प्रवेश-पत्र के साथ अपने अन्य Identity card या Aadhar card रखना भी अनिवार्य होगा। दर्शक दीर्घा के प्रवेश-पत्र सीमित मात्रा में ही दिये जा सकेंगे।

Created On :   24 July 2017 6:04 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story