सुनील अरोड़ा होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 2 दिसंबर को संभालेंगे पद

Sunil Arora to be new Chief Election Commissioner, will take charge on Dec 2
सुनील अरोड़ा होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 2 दिसंबर को संभालेंगे पद
सुनील अरोड़ा होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 2 दिसंबर को संभालेंगे पद
हाईलाइट
  • अरोड़ा 2 दिसंबर को चार्ज लेंगे और इसकी आधिकारिक अधिसूचना उसी तारीख को जारी की जाएगी।
  • चुनाव पैनल में वरिष्ठतम कमिश्नर सुनील अरोड़ा नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) होंगे।
  • वह CEC ओपी रावत की जगह ले लेंगे
  • जो 1 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव पैनल में वरिष्ठतम कमिश्नर सुनील अरोड़ा नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) होंगे। वह CEC ओपी रावत की जगह लेंगे, जो 1 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। अरोड़ा 2 दिसंबर को चार्ज लेंगे और इसकी आधिकारिक अधिसूचना उसी तारीख को जारी की जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरोड़ा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 2019 लोकसभा चुनाव का आयोजन चुनाव आयोग उन्हीं के नेतृत्व में करेगा। 

सुनील अरोड़ा को पिछले साल सितंबर में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। राजस्थान कैडर के 1980 बैच के IAS अधिकारी अरोड़ा ने वित्त, वस्त्र और योजना आयोग जैसे मंत्रालयों और विभागों में काम किया है। वह इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग सेक्रेटरी रह चुके हैं। इसके अलावा मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप में भी अरोड़ा सेक्रेटरी रहे हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में वह 1999-2002 के बीच ज्वाइंट सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अरोड़ा ने इंडियन एयरलाइन में पांच साल (3 साल फुल चार्ज और 2 साल एडिशनल चार्ज) तक सीएमडी को तौर पर काम किया है। राजस्थान के ढोलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर में डिस्ट्रिक्ट पोस्टिंग के अलावा, वह 1993-1998 के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव और 2005-2008 में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे हैं। वह राज्य के इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस, इंडस्ट्रीज एंड इंवेस्टमेंट डिपार्टमेंट में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Created On :   26 Nov 2018 5:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story