सैटेलाइट इमेज में दिखी दुनिया की सबसे बड़ी कोहरे की चादर

Superfog covers 2,000km, from Pakistan to northeast
सैटेलाइट इमेज में दिखी दुनिया की सबसे बड़ी कोहरे की चादर
सैटेलाइट इमेज में दिखी दुनिया की सबसे बड़ी कोहरे की चादर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्थ इंडिया में  इन दिनों जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। इस बीच कुछ सैटेलाइट इमेज सामने आई है जिसमे भारतीय उपमहाद्वीप का करीब दो हजार किलोमीटर लंबा इलाका घने कोहरे की परत से ढंका नजर आ रहै है। मौसम वैज्ञानिक दावा कर रहे है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी कोहरे की चादर है, जो पाकिस्तान से शुरू होकर बंगाल तक जा रही है।

 

इनसैट थ्री डी सैटेलाइट की तस्वीर

3 जनवरी को सुबह 09.30 बजे ली गई सैटेलाइट इमेज में ये कोहरा साफ तौर पर नजर आ रहा है। दिन के उजाले में छाए इस कोहरे की घनी चादर की तस्वीर इनसैट थ्री डी सैटेलाइट के जरिए ली गई है। आईजीआई मेट के हेड डॉ. आरके.जेनामनी का कहना है कि आज तक पूरी दुनिया में इतने बड़े क्षेत्र में कोहरे की चादर कभी नहीं देखी गई। चीन और कैलिफोर्निया प्लेन एरिया में भी आज तक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इंडो-गैंगटिक रीजन का क्षेत्र सबसे ज्यादा है, जो 1500 से दो हजार किलोमीटर तक फैला है। यहां बीते 8 दिनों तक कोहरा छाया रहा।

 

पूर्वी उप्र और बिहार से हुई शुरुआत

क्रिसमस के दिन से पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार से दुनिया के सबसे बड़े कोहरे की शुरुआत हुई थी।  बाद ये कोहरा धीरे-धीरे पश्चिम की तरफ बढ़ा और 31 दिसंबर आते-आते इसने दिल्ली को अपने आगोश में ले लिया। दो जनवरी तक ये पंजाब पर छा गया और फिर पाकिस्तान तक फैल गया। इससे सड़क परिवहन के अलावा हवाई और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ये कोहरा सतह पर नहीं बल्कि कई सो मीटर हवा में फैला हुआ था।

 

वातावरण में नमी के कारण कोहरा


मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. देवेंद्र प्रधान ने कहा कि हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है और कोहरा बना हुआ है।  उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि दिल्ली और आस-पास के इलाके में अगले चार पांच दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है।

 

हवाई यातायत पर असर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोहरे का असर देश के 15 एयरपोर्ट पर नजर आया। बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े नौ बजे तक कोहरे की घनी चादर से ये एयरपोर्ट ढंके रहे। इसमें अगरतला, पटना, गया, गुवाहाटी, गोरखपुर, इलाहाबाद, आगरा, लखनऊ शामिल हैं। जिन एयरपोर्ट पर कोहरे का सबसे ज्यादा असर नजर आया है, उसमें अमृतसर सबसे ऊपर रहा। यहां बुधवार को 18 घंटे तक दृश्यता सौ मीटर से कम रही।  

Created On :   4 Jan 2018 3:34 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story