स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर

Swami Agniveshs health worsens, condition critical
स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर
स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर
हाईलाइट
  • स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ी
  • हालत गंभीर

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्वामी अग्निवेश को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) में भर्ती कराया गया है। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं और इलाज के दौरान उन्हें मल्टी ऑर्गन फेल्योर की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।

अस्पताल की ओर से गुरुवार को यह जानकारी मिली। अस्पताल का कहना कि उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है।

आर्य समाज के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंगलवार को आईएलबीएस में भर्ती हुए थे और तब से वह वेंटिलेटर पर हैं। एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है।

हरियाणा के पूर्व विधायक 80 वर्षीय अग्निवेश ने 1970 में एक राजनीतिक पार्टी आर्य सभा की स्थापना की, जो आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित थी। वह धर्मों के मामलों में वार्ता के लिए एक वकील भी हैं।

वह सामाजिक सक्रियता के विभिन्न क्षेत्रों में शामिल हैं, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं की मुक्ति के खिलाफ अभियान शामिल हैं। जन लोकपाल विधेयक को लागू करने के लिए 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अभियान के दौरान वह अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी थे।

एकेके/आरएचए

Created On :   10 Sep 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story