ताजमहल, आगरे का किला 21 सितम्बर से खुलेंगे

Taj Mahal, Agra Fort will open from September 21
ताजमहल, आगरे का किला 21 सितम्बर से खुलेंगे
ताजमहल, आगरे का किला 21 सितम्बर से खुलेंगे
हाईलाइट
  • ताजमहल
  • आगरे का किला 21 सितम्बर से खुलेंगे

आगरा, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और आगरे का जिला 21 सितम्बर से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।

सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

आगरा के जिलाधिकारी पीएन सिंह ने ट्वीटर पर यह घोषणा की।

दोनों ऐतिहासिक स्थलों पर आम लोगों के लिए कोरोना से सम्बंधित गाइडलाइन्स सक्र्यूलेट कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के मुताबिक शुरुआत में एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोगों को ताज का दीदार करने की अनुमति होगी।

इसी तरह आगरे के किले तक 2500 लोग ही जा सकेंगे।

दोनों विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च से ही बंद हैं।

जेएनएस

Created On :   7 Sep 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story