नीतीश के खिलाफ तेजस्वी की 'जनादेश अपमान यात्रा' शुरू, राबड़ी ने किया तिलक
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ "जनादेश अपमान यात्रा" शुरू कर दी है। यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी ने मां राबड़ी देवी से तिलक करवाकर बाकायदा आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी को बिहार की जनता ने RJD और Congress के साथ मिलकर महागठबंधन बनाने पर जनादेश दिया था। लेकिन वो जनता को धोखा देकर BJP के साथ हाथ मिलाकर चल दिए। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले मोतिहारी के गांधी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शुरु की गई। तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के साथ-साथ RJD के कई वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा में शामिल है। तेजस्वी यादव ने इस रैली के दौरान शिवहर, मोतिहारी और सीतामढ़ी में जनता को संबोधित किया।
नीतीश की अंतरात्मा को चैलेंज
पूर्वी चंपारण की धरती से शुरू हुई जनादेश अपमान यात्रा में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे के साथ-साथ दर्जनों विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लोगों से मिल रहे हैं और नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए उनकी अंतरात्मा की आवाज को चैलेंज कर रहे हैं।
हिम्मत है तो जनता के बीच जाएं
तेजस्वी यादव ने इस यात्रा में नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमने अब तक जो यात्रा की है, इससे यह लग रहा है कि बिहार की जनता आक्रोशित है। तेजस्वी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वह जनता के बीच इस महीने जाकर देख लें। उनकी अंतरात्मा के दर्शन हो जाएंगे और वे जनता के क्रोध से भी रूबरू हो जाएंगे।
Created On :   9 Aug 2017 2:46 PM GMT