लालू की सजा पर तेजस्‍वी बोले- BJP-RSS से ज्यादा नीतीश दोषी

tejaswi yadav attacks on nitish kumar over cbi-verdict on lalu yadav
लालू की सजा पर तेजस्‍वी बोले- BJP-RSS से ज्यादा नीतीश दोषी
लालू की सजा पर तेजस्‍वी बोले- BJP-RSS से ज्यादा नीतीश दोषी

डिजिटल डेस्क, पटना. चारा घोटाले के तीसरे मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट से लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा का ऐलान हुआ है। साथ में 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। सीबीआई कोर्ट ने बुधवार सुबह लालू को चाईबासा मामले में दोषी करार दिया और दोपहर में सजा का ऐलान कर दिया। इसके बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी, आरएसएस और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भले ही अदालत ने लालू को दोषी माना हो, लेकिन बिहार की जनता आज भी लालू को ‘हीरो’ मानती है

तेजस्वी ने कहा कि इस मामले में लालू को फंसाया गया है और वे इस मामले को लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का पितामह बताते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर लालू को फंसाया है। इन लोगों का ‘टारगेट’ लालू यादव हैं। नीतीश बिहार के विकास के लिए नहीं बल्कि लालू को कैसे सजा और दी जाए यह तय करने के लिए बार-बार दिल्ली जाते हैं।” उन्होंने स्पष्ट कहा, “लालू को फंसाने में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग उतने दोषी नहीं हैं, जितने नीतीश कुमार दोषी हैं।"

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा लोकसभा के साथ ही बिहार विधानसभा का चुनाव भी 2018 के अंत में करा लेना चाहते हैं। इसी के लिए यह सब तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके साथ है। तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम इस मामले को आगे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगे।” 
वहीं इस मामले पर आरजेडी नेता रघुवंश सिंह ने कहा कि वह अब हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी लालू प्रसाद यादव के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। गौरतलब है कि आरजेडी चीफ को चारा घोटाले के दो केस में पहले ही सजा दी जा चुकी थी। तीसरे मामले में भी अब उन्हें सजा सुना दी गई है।

Created On :   18 Feb 2018 12:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story