पंजाब के किसानों को हरियाणा में ट्रक ने मारी टक्कर, मातम में बदली खुशी

By - ANAND VANI |11 Dec 2021 4:22 AM GMT
किसान आंदोलन खत्म कर वापस लौट रहे पंजाब के किसानों को हरियाणा में ट्रक ने मारी टक्कर, मातम में बदली खुशी
हाईलाइट
- भयानक टक्कर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसान आंदोलन खत्म कर घर वापस लौट रहे पंजाब के 2 किसानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा सुबह तड़के करीब सात बजे हुआ। दरअसल पंजाब के किसान हरियाणा के हिसार में ढंडूर गांव के पास नेशनल हाइवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने किसानों की ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए। जिसमें एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मुक्तसर साहिब निवासी किसान सुखविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 8 किसानों में से एक अजयप्रीत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों का इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया।
Created On :   11 Dec 2021 9:44 AM GMT
Next Story