ये IT कंपनी पिता बनने पर देगी 3 महीने की छुट्टी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अब तक तो महिलाओं को मां बनने पर मिलने वाली 6 महीने की मैटर्निटी लीव के बारे में सुना होगा, लेकिन अब एक कंपनी ऐसी भी है, जो पुरुषों को पिता बनने पर पैटर्निटी लीव देने जा रही है। दरअसल, मुंबई की एक आईटी कंपनी 'सेल्सफोर्स' अपने एम्प्लॉयज़ को पिता बनने पर 3 महीने की पैटर्निटी लीव देगी। इसी के साथ सेल्सफोर्स देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जो पिता बनने पर 3 महीने की पैटर्निटी लीव देने जा रही है।
सेल्सफोर्स के डायरेक्टर जैनेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को पेड पैटर्निटी लीव देना एकदम सही कदम है, क्योंकि पिता बनना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है, खासकर तब जब पेरेंट्स को बच्चे की देखभाल के लिए अनपेड पैटर्निटी लीव लेनी पड़ती है, जिससे उनकी चुनौतियां और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में लोग पैटर्निटी लीव की बात करें।
से
ल्सफोर्स एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी है, जिसके दुनियाभर में लगभग 25 हजार कर्मचारी है। इस कंपनी के भारत में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंग्लोर में ऑफिस है। हाल ही में भारत सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली मैटर्निटी लीव को 3 महीने से बढ़ाकर 6 महीने कर दिया था। दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी अपने कर्मचारियों को 6 सप्ताह की पैटर्निटी लीव देती है, लेकिन सेल्सफोर्स कंपनी ने अपने एम्प्लॉयज़ को 12 सप्ताह यानी 3 महीने की पैटर्निटी लीव देने की घोषणा की है।
Created On :   17 July 2017 4:49 PM IST