पश्चिम बंगाल निर्भया कांड: आदिवासी महिला से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

Tribal woman gangrape in Dinajpur and put iron rod in private part
पश्चिम बंगाल निर्भया कांड: आदिवासी महिला से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड
पश्चिम बंगाल निर्भया कांड: आदिवासी महिला से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भी दिल्ली, हरियाणा जैसी एक गैंगरेप की वारदात प्रकाश में आई है। जहां एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप किया गया। कई अज्ञात आदमियों ने दक्षिणी दिनाजपुर के कुश्मंडी के पास आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के निजी अंगों पर गहरी चोटें हैं।

 

प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड

 

यह वीभत्स घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला दिव्यांग भी है। महिला के साथ यह घटना रविवार रात को उस वक्त घटी जब वह कुश्मंडी में गांव के मेले से वापस आ रही थी। तभी कई वहशियों ने उसे पकड़ लिया और उसे सुनसान जगह पर एक पुल के नीचे ले गए। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ रेप किया और प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। घटनास्थल के करीब रहने वाले ग्रामीणों की मदद से महिला को बचाया जा सका।

 

 

मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

 

महिला को राइगनज सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने महिला की इमर्जेंसी सर्जरी की है। सर्जरी के बाद भी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता को अब मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है। महिला के आंत में भी कई गंभीर चोटें आई हैं। मालदा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अमित ने कहा कि सर्जन और स्त्रीरोग विशेषज्ञ की एक टीम महिला की स्थिति पर नजर रख रही है। दो स्थानीय लोगों अकलू बर्मन और राम प्रसाद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया ह, लेकिन अभी तक यह पता चल सका है कि कि अपराध में कितने आदमी शामिल थे।

 

दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

 

बताया जा रहा है कि यह घटना बीते शनिवार की रात को घटी, लेकिन रविवार की दोपहर में एक राहगीर के नजर उस महिला पर पड़ी. राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रायगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में तीन घंटे की सर्जरी के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मालदा के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. दो स्थानीय लोगों अकलू बर्मन और राम प्रसाद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

सीएम ममता बनर्जी ने की पीड़ित से मुलाकात


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक बैठक से पहले महिला से मिलने अस्पताल पहुंची।  इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। 

Created On :   21 Feb 2018 6:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story