शादी के दो दिन बाद महिला ने फांसी लगाई

Two days after marriage, woman hanged
शादी के दो दिन बाद महिला ने फांसी लगाई
शादी के दो दिन बाद महिला ने फांसी लगाई
हाईलाइट
  • शादी के दो दिन बाद महिला ने फांसी लगाई

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

घटना मुजफ्फरनगर के कुटेसरा गांव में घटी, जहां बुधवार शाम को 21 वर्षीय नेहा को उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। उसने शीशे पर एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें कहा कि उसके ससुराल वाले निर्दोष हैं, वे उसकी मौत के जिम्मेदार नहीं हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब वह काफी देर से कमरे के बाहर नहीं आई। ससुराल वालों ने कमरे में जाकर देखा तो उसे लटकता पाया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और छानबीन की जा रही है।

Created On :   2 July 2020 3:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story