मिजोरम में दो बड़े हादसे, 19 लोगों की मौत, 22 घायल

Two major accidents happened in Mizoram 19 killed 22 injured
मिजोरम में दो बड़े हादसे, 19 लोगों की मौत, 22 घायल
मिजोरम में दो बड़े हादसे, 19 लोगों की मौत, 22 घायल

डिजिटल डेस्क, अइज़ोल। देश के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मंगलवार को दो बड़ी घटनाएं हुई है। इन घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 अन्य लोग जख्मी भी हो गए। पहली घटना दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई जिले की है। लुंगलॉन इलाके में भूस्खलन से एक बिल्डिंग ढह गई। इस घटना में 6 महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

 

 

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग में करीब 14 लोग रहते थे, जिनमें से चार लोगों को बचा लिया गया। घटना की सूचना पर लुंगलेई जिला राहत आपदा टीम और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राहत का कार्य शुरू कर दिया है। भूस्खलन की ये घटना उस वक्त घटी जब लुंगलॉन में भारी बारिश हो रही थी। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही मिजोरम में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

 

वहीं दूसरी घटना लुंगलेई जिले के पंगजॉल गांव में घटित हुई, जहां एक खाईं में बस गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में 21 अन्य लोग घायल भी हो गए। 

 

 

पुलिस ने बताया कि बस का ड्राइवर सो रहा था और उसकी जगह पर सहायक बस चला रहा था। जिस कारण यह दुर्घटना हुई, घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। सभी मृतकों के शवों को खाई से बरामद कर लिया गया है। बस राज्य की राजधानी एजल से दक्षिणी मिजोरम के सिआहा जिले की ओर जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 54 पर बस फिसल कर 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई। 


 

Created On :   5 Jun 2018 1:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story