बुधवार को किया था SSB कैंप पर हमला, 36 घंटे में गिरफ्तार

Two terrorists arrested who attacked the Banihal SSB camp
बुधवार को किया था SSB कैंप पर हमला, 36 घंटे में गिरफ्तार
बुधवार को किया था SSB कैंप पर हमला, 36 घंटे में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बनिहाल से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही आतंकी बुधवार को हुए SSB जवानों पर हमले और राइफलों को छीनने के लिए जिम्मेदार हैं।

आपको बता दें बुधवार रात आतंकियों ने SSB(सशस्त्र सीमा बल) कैंप पर हमला कर दिया था। हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामबन जिले के बनिहाल में SSB की 14वीं बटालियन की एक टुकड़ी पर  हमला किया गया था। ये टुकड़ी सुरंग की सुरक्षा करती है। 

बनिहाल रेल सुरंग 8.45 km लंबी है जो रामबन को काजीगुंड से जोड़ती है। शक है कि ये आतंकियों ने ये हमला घाटी में सिक्युरिटी फोर्सेज के बेहद कामयाब "ऑपरेशन ऑलआउट" के जवाब में किया।

वहीं बुधवार को ही कस्मीर के कुपवाड़ा जिले में LOC पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि सैनिक केरन सेक्टर में शहीद हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने इससे चार दिन पहले जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीजफायर का उल्लंघन किया था।

अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों की अंधाधुंध गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और उन पर फायरिंग की।

 

Created On :   22 Sept 2017 8:23 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story