उज्जैन में पकड़े गए विकास को यूपी पुलिस को सौंपा

UP police handed over development caught in Ujjain
उज्जैन में पकड़े गए विकास को यूपी पुलिस को सौंपा
उज्जैन में पकड़े गए विकास को यूपी पुलिस को सौंपा
हाईलाइट
  • उज्जैन में पकड़े गए विकास को यूपी पुलिस को सौंपा

उज्जैन 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के बाद मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश की पुलिस को सौंप दिया गया है।

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने पंचनामा बनाकर उत्तरप्रदेश की पुलिस को विकास दुबे को सौंप दिया है। उज्जैन में विकास के खिलाफ मामला दर्ज न किए जाने के सवाल पर सिंह का कहना था कि उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में प्रकरण दर्ज है इसलिए यहां प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस दल आया था उसे सौंप दिया गया ।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है, इसलिए वे इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते। जब उनसे पूछा गया कि क्या विकास को गिरफ्तार किया गया है या उसने आत्म समर्पण किया है, इस सवाल का सिंह कोई जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर परिसर से गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे विकास दुबे को सुरक्षा बलों ने दबोचा था। उसके बाद पुलिस ने उसे अलग-अगल स्थान पर ले जाकर पूछताछ की। साथ ही विकास के पकड़े जाने की सूचना उत्तर पुलिस को दी गई। यूपी का पुलिस दल उज्जैन पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया है।

ज्ञात हो कि विकास दुबे गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर दर्शन् करने पहुंचा, उस पर सुरक्षा जवानों को शक हुआ और उसको वहां से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

राज्य के गृहमंत्री डा मिश्रा ने विकास के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि, विकास स्वयं की गाड़ी से उज्जैन आया था, उसके दो साथी बिटटू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। विकास की गिरफ्तारी का ब्यौरा उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दिया गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि यह अपराधी शुरू से ही क्रूरता की हद को पार कर रहा था, उसने कानपुर में जो कृत्य किया वह निंदनीय था। कानपुर की घटना के बाद से ही पूरे राज्य की पुलिस अलर्ट पर थी। पूरी निगाह रखी जा रही थी और मध्य प्रदेश की पुलिस को इसमें सफलता मिली।

Created On :   9 July 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story