उप्र : योगी ने राज्यपाल को हिंसा पर रपट सौंपी

UP: Yogi submitted a report on violence to the Governor
उप्र : योगी ने राज्यपाल को हिंसा पर रपट सौंपी
उप्र : योगी ने राज्यपाल को हिंसा पर रपट सौंपी

लखनऊ, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ चल रहे हिंसक आंदोलन के बारे में बात हुई। योगी ने राज्यपाल को इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजेंगे।

हालांकि इन दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेकर उपद्रव व हिंसा करने की छूट किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाहों में न पड़ें, उपद्रवी तत्वों के उकसावे में न आएं, प्रदेश में शांति बहाल रखें, प्रशासन को नागरिकता कानून पर अफवाह फैलाने वाले और हिंसा करने वाले तत्वों को ढूंढ़ निकालने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति की सुरक्षा का दायित्व प्रदेश सरकार का है। यूपी पुलिस सभी को सुरक्षा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने एक बार इस बात को दोहराया है कि जहां भी सार्वजनिक सम्पत्ति को प्रदर्शनकारियों ने क्षति पहुंचाई है, उस सम्पत्ति की भरपाई वीडियो फूटेज, अन्य पुष्ट प्रमाणों के आधार पर चिन्हित किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों की सम्पत्तियों को जब्त किया जाएगा।

Created On :   21 Dec 2019 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story