महिलाओं को सशक्त बनाना जरुरी: अर्चना चिटनिस

डिजिटल डेस्क,भोपाल। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है, ये कहना है महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस का। मंत्री चिटनिस वुमेन आंत्रप्रन्योरशिप फॉर सस्टेनेबल एनर्जी वर्कशाप में शामिल हुई।
वर्कशॉप में शामिल हुईं मंत्री चिटनिस ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में संलग्न सामाजिक संस्थाएं, महिलाओं को स्व-रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए लक्ष्यों का सरलीकरण करें। उन्होंने कहा कि ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनमें वस्तुओं की पूर्ति नहीं हो पा रही है। उनमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। चिटनिस ने कहा कि इससे महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी।वर्कशाप में स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पॉलिसी इम्पेक्ट (एमएंडई) की प्रमुख निष्ठा सत्यम शामिल हुईं। उन्होंने इस मौके पर मध्यप्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में महिला उद्यमिता के लिए रोडमेप का प्रेजेंटेशन दिया।
Created On :   25 July 2017 10:25 AM IST