UP: सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर, दिल्ली के एम्स में भर्ती

Uttar Pradesh CM Yogi father Anand Singh Bisht is in critical condition admitted in Delhi AIIMS
UP: सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर, दिल्ली के एम्स में भर्ती
UP: सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर, दिल्ली के एम्स में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के एम्स में भर्ती बिष्ट को वेंटीलेटर पर रखा गया है। उन्हें किडनी और लिवर की समस्या है। योगी के पिता की तबीयत खराब होने पर 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनके इलाज में लगी हुई है।

कोरोना वायरस: UP के 50 जिले वायरस की चपेट में, मरीजों की संख्या 1100 हुई

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे 1991 में उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से रिटायर हुए थे। जिसके बाद से अपने गांव में रह रहे हैं। बता दें कि, योगी बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे। बाद में योगी आदित्यनाथ ने ही महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली।

 

 

Created On :   20 April 2020 3:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story